फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों का प्रदर्शन

Wed, 20 May 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाइयों की अवैध ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

विरोध में दिनभर बंद रखे मेडिकल स्टोर
कोटद्वार। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स एवं उत्तरांचल राज्य कैमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल का नगर में बुधवार को व्यापक असर देखने को मिला। मेडिकल स्टोर संचालकों ने दिनभर स्टोर बंद रखे।
झंडाचौक से तहसील तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जनस्वास्थ्य पर उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार से दवाइयों की अवैध ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाते हुए कैमिस्टों को संरक्षण देने की मांग की। कहा कि बिना किसी स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की बिक्री, फर्जी ई प्रिस्कि्रप्शन, बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण और अत्यधिक छूट जैसी गतिविधियां करोड़ों मरीजों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। साथ ही ये देशभर के लाखों लाइसेंसधारी छोटे कैमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं के अस्तित्व पर भी सीधा संकट उत्पन्न कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कैमिस्ट एसोसिएशन ऑनलाइन माध्यम से धड़ल्ले से दवाइयों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग लगातार करता आ रहा है लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों में कैमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव विजयपाल नेगी, कोषाध्यक्ष पाणिनी बौंठियाल, विजय माहेश्वरी, नरेंद्र बड़थ्वाल, सिकंदर, सत्यम, संजय अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रोशन काला, अनिल नेगी, सुहेल आदि शामिल रहे। वहीं, मेडिकल स्टोर बंद होने से लोगों को दवाइयां न मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें