फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के दैनिक कर्मियों को भाजपा का समर्थन

Thu, 04 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वेतन भुगतान और नियमितीकरण की मांग के लिए धरने पर बैठे राजकीय मेडिकल कालेज के दैनिक कर्मचारियों को समर्थन देने भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धन सिंह रावत बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने दूरभाष पर चिकित्सा शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन और चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना से वार्ता कर वेतन भुगतान की बात कही।
विज्ञापन

कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत भी वार्ता करने धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारियों ने पूर्ण वेतन भुगतान के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही। मेडिकल कालेज के दैनिक कर्मचारी 28 जून से दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता धन सिंह आंदोलनकारियों को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने स्वयं पांडियन और प्रो. सयाना से फोन पर वार्ता करने के साथ ही दैनिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट से भी वार्ता कराई। भट्ट ने बताया कि सचिव ने दो दिन के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है।
वहीं, कर्मचारियों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री हरीश रावत और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै से वार्ता करने देहरादून रवाना हो गया है। इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीकोट हयात सिंह झिंक्वाण, भाजपा नगर महामंत्री अनूप बहुगुणा, कर्मचारी वंदना, दमयंती, प्रीति, अनीता, सीमा, कमला, त्रिलोक, पवन, शशि भूषण और कमलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें