फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी महिला के कागज फाड़ने पर मेयर सख्त

विज्ञापन
नगर निगम कोटद्वार के कार्यालय में एसएनए के खिलाफ प्रदर्शन करते पार्षद। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
अपनी समस्या लेकर नगर निगम पहुंची एक महिला के सहायक नगर आयुक्त द्वारा कागज फाड़ने पर मेयर ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से अपने कार्य व्यवहार में बदलाव लाने के लिए कहा। कहा कि यहां लोग अपनी समस्या लेकर ही आते है और उनकी समस्या का समाधान करना अधिकारियों कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

सोमवार को सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) अंकिता जोशी द्वारा समस्या लेकर पहुंची एक महिला के कागज फाड़ने की घटना पर मेयर हेमलता नेगी ने नाराजगी जताई। यहां जारी बयान में मेयर ने कहा कि नगर निगम में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। अधिकारियों का काम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है न कि उनकी भावनाओं का अनादर करना। कहा कि एसएनए को अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को समझते हुए लोगों को समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्तर पर इस प्रकार की घटनाओं से विवाद बढ़ते हैं। संवाद
भड़के पार्षदों ने की कार्यालय में तालाबंदी
एसएनए के तबादले की मांग, शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन
महिला की फाइल फाड़े जाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। सहायक नगर आयुक्त (एसएनए) पर एक महिला की फाइल फाड़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर दी। नारेबाजी, प्रदर्शन के बीच पार्षदों ने एसएनए के स्थानांतरण की मांग की। इसके बाद तहसील जाकर एसडीएम के जरिये शहरी विकास मंत्री को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पार्षदों का आरोप था कि सहायक नगर आयुक्त ने सोमवार को उनके पास दस्तखत कराने पहुंची एक जरूरतमंद महिला की समस्या का समाधान करने के बजाय उसकी फाइल फाड़ दी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर बोर्ड की सहमति के बिना गुपचुप तरीके से निविदाएं आमंत्रित करने का भी आरोप लगाया। कहा कि निगम प्रशासन मनमाने तरीके से काम कर रहा है। जनता के चुने प्रतिनिधियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने अभद्रता करने वाली सहायक नगर आयुक्त का तत्काल तबादला किए जाने और बिना बोर्ड की सहमति के जारी टेंडरों को निरस्त करने की मांग की। नारेबाजी, प्रदर्शन में पार्षद जयदीप नौटियाल, कमल सिंह, नीरूबाला खंतवाल, सोनिया नेगी, गायत्री भट्ट, बीना नेगी, आशा चौहान, विजेता रावत, पिंकी रावत, अमित नेगी, गिंदी दास, लीला देवी, रितु चमोली, अनिल नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें