फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ाघरों के निर्माण में गुणवत्ता की कमी पर भड़कीं मेयर

विज्ञापन
कोटद्वार में अधिकारियों की बैठक लेती नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी ने कूड़ाघरों के निर्माण में गुणवत्ता की कमी के अलावा नगर निगम की चरमराई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को मेयर हेमलता नेगी ने नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं दिए जाने, वार्डों में चरमराई सफाई व्यवस्था सहित घटिया निर्माण कार्यों को लेकर मिल रही शिकायतों पर अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे कर्मचारियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए कुछ कूड़ाघरों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी की शिकायत मिल रही है। उन्होंने सफाई निरीक्षकों से प्रत्येक दिन प्रत्येक वार्ड की सफाई की रिपोर्ट नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त पीएल शाह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी, सोवेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें