फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: डायरिया और वायरल की चपेट में लैंसडौन के कई लोग

Fri, 03 Jul 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के लिए जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से भटक रहे मरीज
विज्ञापन

लैंसडौन। मौसम में चल रही उठापटक लैंसडौन वासियों को बीमार कर रही है। कुछ ही समय में डायरिया और वायरल के मरीज बढ़ गए हैं। इन दिनों 100 में से 80 मरीज वायरल, कफ या डायरिया की चपेट में हैं।
लैंसडौन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसपी नैथानी बताते हैं कि लैंसडौन में रोजाना वायरल कफ और डायरियों के 80 से 100 मरीज आ रहे हैं। इनमें लैंसडौन सहित निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों डेरियाखाल, पालकोट, जयहरीखाल, चुंडई, जलेथा, बरस्वार, जडियाना आदि गांवों के मरीज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नैथानी बताते हैं कि डायरिया के मरीजों को इंजेक्शन तक नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने डायरिया से पीड़ित मरीजों को उबला हुआ पानी ठंडा कर पिलाने, ओआरएस, बाजार में खुले में बिकने वाली खानपान की चीजों का सेवन नहीं करने, घर का बना ताजा भोजन खाने की सलाह दी। उन्होंने मरीजों को मास्क लगाकर रखने, हरी सब्जियां, फल एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें