फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आमसौड़ के दोनों स्कूलों के विलय करने का विरोध

Fri, 03 Jul 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की आदेश वापस लेने की मांग, जबरन विलय करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की ग्रामसभा आमसौड़ व जमरगड्डी के ग्रामीणों ने जूनियर हाईस्कूल और हाईस्कूल आमसौड़ को क्लस्टर विद्यालय जीआईसी दुगड्डा में विलय किए जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने शासन और शिक्षा विभाग से विलय के आदेश वापस लेने की मांग की।
दोनों ग्राम सभाओं के ग्रामीणों की शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल आमसौड़ में बैठक हुई। ग्रामीणों का कहना था कि आमसौड़ से दुगड्डा की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में बच्चों की रोजाना आवाजाही का अतिरिक्त खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं होगा। बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह, अंजू देवी, ग्राम प्रधान आमसौड़ कुमारी रेशमा, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, दुर्गा सिंह बिष्ट, ओम चंद्र, त्रिलोक सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ ने भी जताया एतराज
राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने भी विद्यालय के विलय का विरोध किया। संघ ने प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री को पत्र भेजकर दोनों विद्यालयों का संचालन पूर्ववत जारी रखने की मांग की है। जिलाध्यक्ष भवान सिंह नेगी और जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बरसात के दौरान दुगड्डा-कोटद्वार मार्ग पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र में हाथी और गुलदार की सक्रियता भी विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें