फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: निबंध में मानसी और चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। बाल विकास विभाग की ओर से एकेश्वर ब्लॉक के जीआईसी श्रीकोटखाल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मानसी और चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत और स्वास्थ्य विभाग से दीपिका रावत ने छात्राओं को अफसर बनने के लिए प्रेरित किया। सुपरवाइजर शारदा रानी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के दस वर्ष पूर्ण होने पर इसकी उपलब्धियों के बारे में बताया। निबंध प्रतियोगिता में मानसी, स्तुति, सृष्टि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा, मानसी, शौर्य नेगी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें