फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 1500 मीटर दौड़ में मनजीत ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जयहरीखाल। विकासखंड जयहरीखाल के प्रखंड स्तरीय शीतकालीन खेलों का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज लैंसडौन के खेल प्रांगण में शुरू हुईं प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल चंद्रपाल पटवाल ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। वर्तमान में खेलों में छात्र-छात्राएं अपना भविष्य भी बना सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने कहा कि वर्तमान दौर में खेलों में रोजगार की अपार संभावना है। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं के पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मनजीत ने प्रथम, धवन सिंह ने द्वितीय एवं अखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं, बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में देवेश नेगी ने प्रथम, आयुष नेगी ने द्वितीय एवं अशीष बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि कर्नल चंद्रपाल पटवाल एवं बीईओ अमित कुमार चंद ने मेडल देकर सम्मानित किया। पहले दिन की प्रतियोगिता संपन्न कराने में खेल समन्यवयक पूरन सिंह, खेल प्रशिक्षक एवं शिक्षकों का सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं में जयहरीखाल विकासखंड के नौ संकुल के बच्चे भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें