फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मंदाल घाटी क्लब ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। राजकीय ऐतिहासिक पौराणिक गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से गेंद मेला मैदान डाडामंडी में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मुकाबले में मंदाल घाटी क्लब रिखणीखाल ने आरसीडी को हराया।उद्घाटन मुकाबला मंदाल घाटी क्लब रिखणीखाल और आरसीडी की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें मंदाल घाटी क्लब ने दोनों सेटों में 25-12 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच ओल्ड बौंठा बनाम कड़क पहाड़ी के बीच खेला गया। जिसमें ओल्ड बौंठा की टीम ने दोनों सेटों में 25-13, 28-26 के अंतर से जीत दर्ज की।
रेफरी की भूमिका प्रभाकर रावत, दीपक रावत व स्कोरर की भूमिका सुरेंद्र रावत ने निभाई। वहीं मंगलवार को फुटबाल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लैंसडौन जूनियर ने बल्ली की टीम को 4-2 के अंतर से हराया। वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला रिखणीखाल बनाम ओईसी मटियाली की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हाफ में रिखणीखाल की टीम ने 3 गोल दागे। दूसरे हॉफ में मटियाली की टीम ने एक गोल दागा। इस तरह रिखणीखाल ने मैच 3-1 के अंतर से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर चंद्रमोहन चौधरी, चंद्रपाल सिंह रावत और कोमल सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें