फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत हरसिंगपुर कौड़िया निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवर ने बताया कि हरसिंगपुर कौड़िया निवासी संजय उर्फ संजू चौहान (33) पुत्र नंदराम को परिजन शनिवार देर शाम गंभीर हालत में लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल ने परिजनों के हवाले से बताया कि गत देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन संजय को बुलाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे, तो देखा कि वह रस्सी के सहारे पंखे पर लगे फंदे पर लटका था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक नशे का आदी था और इसी बात को लेकर उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें