फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: फर्जी प्रमाणपत्रों से असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाने वाला गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर/कोटद्वार। यमकेश्वर के बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पाने के आरोपी को यमकेश्वर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉ. उमेश त्यागी को 12 नवंबर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी के प्राचार्य डा. योगेश कुमार ने थाना यमकेश्वर में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने महाविद्यालय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी के खिलाफ फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी समेत संबंधित आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने निष्पक्ष और प्रभावी जांच के निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष यमकेश्वर अरविंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए और आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र की। विवेचना में सामने आए तथ्यों और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी डॉ. उमेश त्यागी (49) का पूर्व पता मुरादनगर, जिला गाजियाबाद और वर्तमान पता बादलपुर, जिला गौतमबुद्धनगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें