द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम धारी स्थित जमेली महादेव खेल मैैदान में आयोजित बकरा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मलेथा गांव की टीम ने 4 विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 16 गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम को ट्रॉफी और साथ में एक बकरा दिया गया।
रविवार को मलेथा और तोली गांव की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तोली गांव की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 108 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेथा गांव की टीम ने 15.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि गेंद मेला समिति डाडामंडी के अध्यक्ष प्रमोद चौहान और ग्राम पंचायत धारी के प्रधान सुबोध कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी और बकरा जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 1500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर यशवीर, अभिषेक, मनीष, रोहित, बलवीर, गजपाल रावत, अमित, नवीन, जगमोहन बिष्ट, भूपेंद्र, पूर्व प्रधान सुरेंद्र, सुधाकर, कमल रावत, सौरभ, अजय, राकेश, अमन, नितिन, अनोज कुमार आदि मौजूद रहे।