फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नीति में फुटबाल को उच्च वरीयता क्रम में बनाए रखने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) फुटबाल कोच एवं चयनकर्ता सुनील रावत समेत खेल प्रेमियों ने उत्तराखंड की संशोधित खेल नीति में फुटबाल को द्वितीय वरीयता क्रम में रखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने राज्य खेल फुटबॉल को उच्च वरीयता क्रम में ही बनाए रखने की मांग की। मांग को लेकर उन्होंने खेल मंत्री अरविंद पांडेय को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में फुटबॉल को राज्य खेल का दर्जा दिया गया लेकिन वर्ष 2020 में संशोधित खेल नीति में फुटबॉल को द्वितीय वरीयता क्रम में रखा गया है, जिससे खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में काफी निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें