फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा मालन पुल : अनिल बलूनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने दो दिवसीय कोटद्वार प्रवास के दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम को क्षतिग्रस्त मालन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से पुल की प्रगति के बारे में जानकारी ली। लोनिवि ने सांसद को बताया कि मार्च, 2025 तक पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। सांसद ने लोनिवि को कहा कि वह समय से अपना काम पूरा करें।



गढ़वाल सांसद ने कहा कि मालन पुल को क्षतिग्रस्त हुए एक साल से अधिक का समय हो गया है। कहा कि लोग बरसात के समय मुश्किल से आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता डीपी सिंह को मालन पुल का पुर्ननिर्माण तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि विभाग को पुल निर्माण के लिए पूरा समय दिया जा रहा है। यदि निर्माण और संसाधनों से जुड़ी कोई दिक्कत है तो बता दे, वह भी दूर कर दिया जाएगा। कहा कि अप्रैल माह में पुल के लोकार्पण की तिथि तय कर बता दे। जिससे तय तिथि पर मुख्यमंत्री पुल का लोकार्पण कर सकें। उन्होंने मालन पुल के निर्माण कार्य में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला और विवेक भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें