फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कौथिग में महिला मंगल दल ने दी भजनों की प्रस्तुति

Thu, 07 May 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम चमेठा स्थित ढौंटियाल महादेव कौथिग में नृत्य की प्रस्तुति देती महिलाएं।
विज्ञापन
- चमेठा स्थित ढौंटियाल महादेव कौथिग में महिला मंगलदल ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन

कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चमेठा स्थित ढौंटियाल महादेव कौथिग में महिला मंगलदल से जुड़ी महिलाओं ने भोले बाबा व माता दुर्गा के भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कौथिग में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों व आयोजन समिति की अध्यक्ष सरोजिनी कोटनाला की सराहना की। कहा कि मातृशक्ति के प्रयासों ने कौथिग जैसी विलुप्त होती सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखना प्रशंसनीय है। उन्होंने मातृशक्ति से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। कौथिग में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता के साथ ही महानगरों से आये प्रवासियों के कारण रौनक बनी रही। दिशा ध्याणियों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर कौथिग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। क्षेत्रीय महिला मंगलदलों की मातृशक्ति ने मधुर गीत संगीत के साथ मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। लोगों ने बच्चों के साथ दुकानों से जमकर खरीददारी की। संवाद

जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम चमेठा स्थित ढौंटियाल महादेव कौथिग में नृत्य की प्रस्तुति देती महिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें