फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गढ़वाल राइफल्स को मिले छह इलेक्ट्रिक वाहन

Thu, 07 May 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) की ओर से पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में छह इलेक्ट्रिक वाहनों को सेंटर में शामिल किया गया। यह पहल ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के मार्गदर्शन में किया गया। नव सम्मिलित वाहनों में तीन इलेक्ट्रिक कार, दो टेंपो और एक कार्ट शामिल हैं। इस अवसर पर ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि भारतीय सेना सदैव आधुनिक तकनीक एवं पर्यावरण के अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों का समावेश भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम है। उन्होंने सभी पदों को पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें