श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित पौष माह की महापूजा का विधि विधान से समापन हो गया। महापूजा में श्रद्धालुओं को रेवडिय़ां व खिचड़ी प्रसाद के रुप में वितरित की गई।
बुधवार को महापूजा के समापन अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि महातीर्थ देवप्रयाग के नाम पर एक वेबसाइट बनाई जाएगी।
इसको मंदिर समिति की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के 52 मंदिरों में चौलाई के लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष समिति को चौलाई के लड्डू से 20 लाख की आय हुई है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग में गंगा आरती के लिए समिति की ओर से सहयोग दिया जाएगा।
सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी को बदरीनाथ के रावल गंगा स्नान करने देवप्रयाग पहुंचेंगे। इस अवसर पर पंडा पंचायत के अध्यक्ष केके कोटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, डा. शैलेंद्र शास्त्री, माधव मेवाड़, नटवर लाल आदि मौजूद थे।
इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट भी मौजूद रहे।
अर्द्धधकुंभ का पहला स्नान आज
अर्द्धकुंभ का पहला स्नान मकर संक्रांति को किया जाएगा। इसमें बदरीश पंडा पंचायत, तीर्थ पुरोहित समाज पहला स्नान करेगा।