फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह नृत्य प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि सांस्कृतिक महोत्सव में महर्षि विद्या मंदिर बीईएल रोड के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए जगह बनाई। समूह गान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रवींद्र गुसाईं ने विजेताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सीनियर वर्ग में ख्वाहिश रावत, अमीषा चौहान, तनिष्का रावत, विपाशा गुसाईं, रूचि चौहान, महक कंसल, हिमांशु सिंह, सूजल प्रसाद और जूनियर वर्ग में साक्षी, आंचल, वंशिका, दिव्यांशी, अंशिका कुमारी, सान्वी रावत शामिल रहे। उन्होंने बताया कि महर्षि विद्यालय समूह के राष्ट्रीय कार्यालय भोपाल की ओर से प्रतिवर्ष अपने सात क्षेत्रों में महर्षि क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता 26 सितंबर को वर्चुअल आयोजित हुई थी। इस वर्ष महोत्सव के वर्चुअल आयोजन का दायित्व महर्षि विद्या मंदिर आगरा रोड अलीगढ़ को सौंपा गया जिसमें हरिद्वार के 31 महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें