फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली महारैली

विज्ञापन
कोटद्वार में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महारैली निकाल प्रदर्शन करते शिक्षक व कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) की पौड़ी शाखा के बैनर तले विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारियों ने परिवार समेत नगर में ढोल दमाऊं के साथ महारैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही नई पेंशन योजना का पुतला बनाकर उसकी शव यात्रा भी निकाली। शिक्षक और कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने जीआईसी कोटद्वार से परिवार समेत नगर में महारैली निकाली। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर निगम के प्रेक्षागृह पहुंची और यहां पर शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना के पुतले के शव को आग लगा दी। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले सभी को पुरानी पेंशन मिलती थी लेकिन अब नई पेंशन का झुनझुना थमाकर सरकार ने धोखा किया है। महारैली में एनएमओपीएस के प्रदेश अध्यक्ष जीतराम पैंयूली, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ पौड़ी के अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट, राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के जिला मंत्री मनमोहन चौहान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दीपक नेगी, एनएमओपीएस के प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी, इंजीनियर डिप्लोमा संघ के अध्यक्ष केके राज, संतन सिंह रावत, विकास शर्मा, शेखर चंद्र जोशी, सुनील रावत, पूरन सिंह नेगी, हेमलता, सुुजीत रावत, अनूप जदली, सरिता रौतेला, कैलाश थपलियाल, अजय बिष्ट, अनिल कोटनाला, कुलदीप रावत, संदीप रावत समेत बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें