श्री वैश्य अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाई गई। संस्था से जुड़े सदस्यों ने समाज सेवा को लेकर महाराजा अग्रसेन के पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
लालबत्ती चौक पर आयोजित कार्यक्रम का वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद चंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर फूलमालाएं अर्पित कीं। महिला अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा हमें हमारे पूर्वज महाराजा अग्रसेन से विरासत में मिली है। उन्हीं के पद चिह्नों पर चलकर अग्रवाल वंशज समाज की सेवा में तत्पर है। इस अवसर पर वैश्य अग्रवाल सभा के महामंत्री राकेश मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी, गोपाल बंसल, दिनेश ऐरन, अरविंद बंसल, महेंद्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।