नगर निगम में नियुक्त 40 पीआरडी जवानों ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। इसके तहत पीआरडी के जवानों की दो टीमों ने लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त पीएल शाह और सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी ने पीआरडी जवानों की टीमों को रवाना किया। इस दौरान पहली टीम ने झंडाचौक, स्टेशन रोड, लालबत्ती चौराहा, देवी रोड, पदमपुर व मानपुर में लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया। दूसरी टीम ने बद्रीनाथ मार्ग, विकासनगर, गाड़ीघाट, मालगोदाम रोड पर लोगों को जागरूक किया। सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी ने बताया कि पीआरडी जवानों की वार्डों में तैनाती कर दी गई है, जबकि एक पीआरडी जवान की ड्यूटी सिद्धबली मंदिर में लगाई गई है। संवाद