कोटद्वार। दि लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ितों का कोटद्वार तहसील में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को 115वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कंपनी संचालकों और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से उनकी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में शिवानी नेगी, संदीप सिंह, आरती, पूजा, बिजेंद्र सिंह रावत, ममता रावत, सुनीता नेगी, सुनीता भंडारी, नीतू पटवाल, सुरेश नेगी आदि शामिल रहे।