कोटद्वार। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कौशिद अली जिलाध्यक्ष व पूजा नेगी जनपद सचिव चुने गए। मुक्ति नेगी को पौड़ी शाखा अध्यक्ष, राहुल लखेड़ा को शाखा सचिव चुना गया।
संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष आशीष यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इससे पूर्व जनपदीय अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी कार्यों में हो रहे अनावश्यक हस्तक्षेप का विरोध किया गया। अधिवेशन में न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग एवं प्रदेश में स्पष्ट स्थानांतरण नीति सहित सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल सचिव दीपक सिंह, प्रांतीय संगठन सचिव प्रमोद नेगी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद नेगी, प्रांतीय सचिव सतीश भट्ट, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन रावत, निरंजन रावत, सूर्य प्रताप चौहान, मुकेश कुमार, अशोक ध्यानी आदि मौजूद रहे।