कोटद्वार। ठगी पीड़ितों ने एलयूसीसी महाघोटाले की सीबीआई जांच जल्द पूरी कर डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की। पीड़ितों ने अपनी मांग के समर्थन में नगर में आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए एलयूसीसी ठगी पीड़ितों ने अध्यक्ष सुरेश सिंह नेगी के नेतृत्व में रैली निकाल प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम चतर सिंह चौहान को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने एलयूसीसी महाघोटाले की सीबीआई जांच जल्द पूरी कर उनकी डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में सुनीता सजवाण, विनीता रावत, शोभा कुकरेती, राजेंद्र सिंह भंडारी, उम्मेद सिंह, बबीता रावत, बिजेंद्र सिंह रावत, ज्योति देवी, सुनीता रावत, नीलम शामिल रहे। संवाद