फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए 12 हजार आंदोलनकारियों की सूची सीएम के पास

Fri, 22 Jan 2016 06:04 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण संबंधी विधेयक को मंजूरी नहीं देने पर राज्यपाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण विधेयक 02 नवबर 2015 को गैरसैंण विधान सभा सत्र में पारित हुआ था। तय समय सीमा के बावजूद राज्यपाल ने इस पर मुहर नहीं लगाई है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में तत्काल आपात सत्र बुलाना चाहिए। राज्यपाल को भी उत्तराखंड के लोगों की जनभावनाओं को समझना चाहिए। 15 फरवरी तक विधेयक को मंजूरी नहीं मिलने पर राष्ट्रपति को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। कोई भी आंदोलनकारी छूटे नहीं, यह कोशिश रहेगी। जो आंदोलनकारी जेल नहीं गए उनको भी सूची में शामिल किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि 12 हजार आंदोलनकारियों की सूची पेंशन के लिए मुख्यमंत्री को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण शहीदों की भावनाओं से जुड़ा है। स्थायी राजधानी वहीं बननी चाहिए। इस मौके पर डा. धनेश्वरी तोमर, उम्मेद सिंह मेहरा, मुकेश अग्रवाल, प्रेम लाल पांडे, नाथू लाल टम्टा, केदार बिष्ट, मदन मोहन नौटियाल और सते सिंह भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें