फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट: बिजली-पानी का संकट

Thu, 21 Jan 2016 08:23 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल क्षेत्र में वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बृहस्पतिवार सुबह दगा दे गई। ऐसे में कई गांवों और कस्बों में बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई। मंगलवार देर रात ऋषिकेश-श्रीनगर 132 केवीए की हाईटेंशन विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया था। इसे ठीक होने में लग रहे वक्त को देखते हुए कोटद्वार-सतपुली-श्रीनगर 132 केवीए विद्युत लाइन से वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह उसमें भी फॉल्ट आ गया। हालांकि शाम करीब साढ़े पांच बजे सप्लाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

 कोटद्वार-सतपुली-श्रीनगर 132 केवीए विद्युत लाइन में भी बृहस्पतिवार सुबह फॉल्ट आने से एक बार पहाड़ी क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। वहीं शिवपुरी में दूसरे दिन भी पिटकुल (विद्युत पारेषण निगम) के इंजीनियर और श्रमिक दूसरे दिन भी लाइन की मरम्मत में जुटे रहे। मंगलवार रात करीब 12 बजे ऋषिकेश-श्रीनगर 132 केवीए की हाईटेंशन विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया था। बताया जा रहा है कि शिवुपरी के जंगलों में करीब 700 मीटर तार टूट गया है। लंबा स्पान होने की से तार को बदलने में काफी वक्त लग रहा है।
लाइन टूटने से टिहरी और पौड़ी जिले के आंशिक क्षेत्रों सहित चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में आपूर्ति में व्यवधान हो गया था। पिटकुल ने बुधवार को कोटद्वार-सतपुली लाइन से चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले के आंशिक क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कराई, लेकिन लो वोल्टेज के कारण बुधवार दिन भर बार-बार बिजली गुल होती रही। पिटकुल के प्रभारी अधिशासी अभियंता ज्योति भास्कर रावत ने बताया कि खंडाह में करीब 500 मीटर लंबा तार टूटकर अन्य तारों के साथ उलझ गया है। उसको हटाने में वक्त लग रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
दूसरे दिन भी नहीं आया पानी
श्रीनगर/देवप्रयाग। ऋषिकेश-श्रीनगर के बीच 132 केवीए विद्युत लाइन में फाल्ट आने से श्रीनगर और ऋषिकेश के बीच जल संस्थान देवप्रयाग डिवीजन की बग्वान और भरपूर पंपिंग योजनाओं ने काम करना बंद कर दिया। इससे देवप्रयाग, हिंडोलाखाल, चंद्रबदनी, बग्वान, हिंसरियाखाल और पाटाखाल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई। वहीं लो वोल्टेज से श्रीनगर में जल संस्थान के पंपों ने काम नहीं किया। इससे श्रीनगर, पौड़ी और श्रीकोट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जल संस्थान के अवर अभियंता सोहन जेठूड़ी ने बताया कि लो वोल्टेज की कमी से पंप काम नहीं कर रहे हैं। इससे पेयजल आपूर्ति में व्यवधान हुआ है।

पानी की किल्लत होने पर डीएम से मिले
पौड़ी। बिजली में लाइन में आई खराबी का असर पौड़ी के लिए बनी दोनों पंपिंग योजनाओं पर भी पड़ा। पंप नहीं चलने से सप्लाई ठप रही। जन चेतना मंच ने जिलाधिकारी से भेंटकर पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की। उन्होंने शहर में जल संकट के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
जन चेतना मंच के संयोजक दलवीर सिंह  नेगी,  बीएस कंडारी, रघुवीर सिंह रावत, देवेंद्र रावत ने डीएम को बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए तीन  योजनाएं बनी है। इसके बाद भी लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम के अधिशासी अभियंताओं को पेयजल व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर गोपाल सिंह नेगी, भगवान सिंह टम्टा, रवि जुगरान, मनवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें