फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांडा मल्ला में मकान पर गिरी बिजली, दंपती बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरों। क्षेत्र के एक गांव में बिजली गिरी। मकान में मौजूद दंपती की जान तो बच गई, लेकिन घरेलू विद्युत उपकरण फुंक गए। वहीं मकान में कई जगह दरारें पड़ गईं। पीड़ित परिवार ने करीब दो लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा मल्ला में बुधवार सुबह करीब नौ बजे अनिल पोखरियाल के दोमंजिला मकान पर बिजली गिरी। जिस समय बिजली गिरी, उस समय बारिश हो रही थी। मकान के निचले हिस्से में अनिल पोखरियाल और उनकी पत्नी मौजूद थे। बिजली गिरते ही दंपती कांप गए। कुछ देर के लिए उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और कान सुन्न हो गए। पलक झपकते हुए घरेलू विद्युत उपकरण फुंक गए और बिजली की वायरिंग में आग लग गई। इतना ही नहीं, अलग-अलग जगहों पर मकान की दीवारों व छत में दरारें पड़ गईं। अनिल व उनकी पत्नी उसी क्षण घबराकर घर से बाहर निकल आए।

अनिल पोखरियाल ने घटना की सूचना स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक को दी। उन्होंने मौका मुआयना किया, तो अनिल पोखरियाल ने उन्हें करीब दो लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को घटना से अवगत कराया है। गनीमत रही कि मकान दोमंजिला था और दंपती मकान में भूतल पर थे। जिससे बड़ी घटना टल गई। उधर, क्षेत्र में लगातार बारिश होने से मौसम तो बदला, लेकिन बारिश लोगों को सता भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें