फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मानपुर वार्ड में धमका गुलदार, रामलीला देखकर लौट रहे लोग दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-17 मानपुर में रात को रामलीला देखकर लौट रहे लोगों को गांधी मार्ग पर गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देखकर लोगों दहशतजदा हो गए। गनीमत यह रही कि गुलदार ने किसी पर हमला नहीं किया। घनी आबादी के बीच गुलदार दिखने से लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन


मानपुर निवासी गोली बिष्ट ने बताया कि गत पांच सितंबर को गुलदार दूध की डेयरी के समीप नहर के रास्ते मानपुर के गांधी मार्ग तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि रामलीला देखकर वापस अपने घर जा रहे अज्जू बिष्ट को गुलदार आते हुए दिखा, जिससे वह डर गए। गली में घूम रहा गुलदार उनके चचेरे भाई अनुज बिष्ट के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी मार्ग से कुछ ही दूर स्थित पैंसिल की फैक्टरी में रामलीला चल रही है। इसके अलावा बेलाडाट चौराहे में भी रामलीला का मंचन हो रहा है। क्षेत्रवासी रात को रामलीला देखने जाते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में गुलदार दिखने से क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें