फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: कोटड़ीढांग में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार किया ट्रैंकुलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Tue, 24 Nov 2026 09:44 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

कोटद्वार में सनेह के कोटड़ीढांग में गुलदार का आतंक लंबे समय से था। बीते दिन ही गुलदार ने एक महिला को मार डाला था। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया था। आज गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया है।
विज्ञापन
गुलदार को किया ट्रैंकुलाइज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनेह के कोटड़ीढांग में हमलावर गुलदार को वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम ट्रैंकुलाइज कर लिया है। उसे कोटड़ी रेंज मुख्यालय में रखा गया है, जहां से उसे पिंजरे में डालकर कॉर्बेट के ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


डीएफओ तरुण एस. ने इसकी पुष्टि की। बताया कि हमलावर गुलदार को घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर टीम ने ट्रैंकुलाइज करने में सफलता हासिल की है। गुलदार की मूवमेंट नजर आने पर टीम अलर्ट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

बताया कि हमलावर गुलदार की उम्र तीन से चार साल के बीच है। वह नर गुलदार है। गुलदार के पकड़ में आने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन अधिकारियों के अनुसार इसी गुलदार ने सोमवार दिन में कोटड़ीढांग निवासी कविता कोटियाल पर हमलाकर मार डाला था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें