लैंसडौन। गुलदार ने कालेश्वर मार्ग पर एक पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। कालेश्वर मार्ग निवासी रणजीत सेलवाल ने बताया कि गुलदार कालेश्वर मार्ग पर काफी दिन से दिखाई दे रहा है। तीन से गुलदार रात में पालतू कुत्ते पर हमला कर रहा है, लेकिन तीनों बार असफल रहा, लेकिन बुधवार रात गुलदार ने पीछे से कुत्ते पर हमला कर दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पानी की टंकी के पास घटना से पांच मिनट पहले तक इमरान व दिलशाद खड़े थे। गुलदार उनसे कुछ ही दूरी पर कूड़ेदान के पीछे बैठकर अपने शिकार की तलाश में था। जैसे ही इमरान व दिलशाद अपने घरों के लिए निकले, तभी गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर मार डाला और जंगल की ओर ले गया।