फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सिद्धबली स्टील फैक्टरी के ट्रक चालक की मौत

Thu, 16 Oct 2025 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। औद्योगिक संस्थान सिद्धबली स्टील फैक्टरी के एक ट्रक चालक की हृदयाघात से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, गांव मेवाजट धामपुर बिजनौर निवासी जसपाल (41) पुत्र छोटे सिंह पिछले कई वर्षों से सिद्धबली स्टील्स में ट्रक ड्राइवर था। बुधवार शाम करीब चार बजे जसपाल को अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ तो वह टहलने के लिए निकल गया। दर्द बढ़ने पर वह लड़खड़ाकर नाले में गिर गया। उसे नाले में गिरा देखकर लोगाें ने शोर मचा दिया। जसपाल को बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक का भाई व अन्य परिजन कोटद्वार पहुंच गए। पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें