कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में गुलदार ने हमला कर एक महिला को मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान कविता कोठियाल (42) पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग, सनेह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। कुछ दिन पूर्व गुलदार ने एक बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद वन विभाग की ओर से क्षेत्र में नियमित गश्त शुरू करने के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। इसके बावजूद गुलदार के हमले में महिला की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में गुलदार की दहशत को देखते हुए ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत की खबर है। सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। इस क्षेत्र में कई दिनों से गुलदार का आतंक बना था।
एक बच्ची पर गुलदार ने हमलाकर उसे जख्मी कर दिया था। इसके बाद वन विभाग की ओर से नियमित गश्त के साथ पिंजरा भी लगाया गया था। हादसे से पूरे इलाके में गुलदार की दहशत बनी हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।