फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: सनेह क्षेत्र में गुलदार ने आठ साल की बच्ची पर किया हमला, हिम्मत दिखाकर जबड़े से छुड़ा लाई मां

Tue, 03 Nov 2026 08:35 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

गुलदार बच्ची को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले गया। वह शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी और करीब आधा किलोमीटर तक पीछा कर उसके जबड़े से अपनी बेटी को छुड़ा लाई।
विज्ञापन
गुलदार के मुंह से बच्ची को छीन लाई मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार के सनेह मल्ली गांव में मंगलवार शाम गुलदार ने घर के आंगन से आठ साल की बच्ची को उठा लिया। गुलदार बच्ची को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा तो मां नीलम देवी ने हिम्मत नहीं हारी।

विज्ञापन


पौड़ी: ओजली गांव में गुलदार ने चार साल के बच्चे को मार डाला, घर के समीप ही खेल रही थी बच्ची

वह शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ीं और करीब आधा किलोमीटर तक पीछा कर उसके जबड़े से अपनी बेटी को छुड़ा लाई। गुलदार के हमले में बच्ची के गले और पांव में चोटें आई हैं। उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों में हो चुकी हैं कई घटनाएं

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज का सनेह पट्टी क्षेत्र गुलदार के हमलों के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है। पिछले कुछ महीनों में यहां गुलदार के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में व्यापक गश्त करने और वनकर्मियों की लगातार निगरानी का दावा करते हैं, लेकिन हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटना ने एक बार फिर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें