फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेकुली की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लॉक के सीमांत गांव घोड़पाला मल्ला में शहीद नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह रावत की स्मृति में चल रही द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता लेकुली गांव की टीम ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में लेकुली गांव की टीम ने ढंगला गांव की टीम को सात विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच लेकुली गांव की टीम और ढंगला गांव के टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ढंगला गांव की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 233 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकुली गांव की टीम ने 13.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। मैन ऑफ दि सीरीज लेकुली के पंकज कुलाश्री रहे। प्रतियोगिता में बीरोंखाल, नैनीडांडा, रिखणीखाल ब्लॉक की तीस टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शहीद की पत्नी सरोज देवी, ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी, कनिष्ठ प्रमुख सुषमा देवी ने विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पर रहे कंडूली गांव की टीमों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद के पुत्र मुकेश रावत, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह रावत, आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें