फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते दरों पर बांटेगा एलईडी बल्ब

Mon, 11 Jan 2016 10:16 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज विद्युत उपभोक्ताओं को किस्तों और सस्ते दरों पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराएगी। इससे लोगों की जेब का बोझ कम होगा। इसके लिए मंगलवार को बल्ब वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कोटद्वार के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा के अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को सात वाट के अधिकतम दस बल्ब वितरित किए जाएंगे, तीन बल्ब किस्तों में दिए जाएंगे। बीपीएल, एपीएल, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग दरों का निर्धारण किया गया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना फोटो पहचान पत्र और बिजली के बिल की फोटो कापी साथ लानी होगी।
घरेलू बीपीएल श्रेणी के लिए बल्ब की कीमत 27.50 रुपये रखी गई है। किस्त के रूप में लेने के लिए उसे 2.50 रुपये नगद और बाकी पांच रुपये पांच किस्तों में जमा करने हैं। एपील श्रेणी घरेलू उपभोक्ता जिनकी मासिक खपत एक सौ यूनिट तक है उसके लिए एक बल्ब की कीमत 82.50 रुपये रखी गई है। किस्त में लेने पर 7.50 रुपये नगद और शेष के लिए 15 रुपये प्रतिमाह किस्त में लिए जाएंगे। सौ यूनिट से अधिक के लिए 105 रुपये और किस्त में 10 रुपये और 20 रुपये किस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें