फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जशोधरपुर में पाइप लाइन में हो रही लीकेज, लोग दूषित पानी पीने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर के जशोधरपुर गांव में पेयजल लाइन में लीकेज के चलते घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। क्षेत्र में कोई अन्य विकल्प न होने के कारण ग्रामीणों को दूषित पेयजल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कई बार कर्मचारियों और लाइनमैन को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी नीरज कुमार नैथानी, अरविंद कुमार, नरेंद्र सिंह रौतेला, बलबीर सिंह रौतेला, सुमित्रा देवी, कविता देवी, संजय कुमार आदि का कहना है कि जशोधरपुर गांव में जा रही पेयजल लाइन में पिछले दो वर्षों से लीकेज की समस्या हो रही है। लीकेज की वजह से नलों में गंदा पानी आ रहा है और लोग इसी पानी का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं। लाइनमैन को कई बार सूचना देने के बाद भी लीकेज को बंद नहीं करवाया जा रहा है। लीकेज की वजह से लोगों को लो प्रेशर की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर लीकेज को बंद नहीं किया गया तो गांव के सभी लोग जल संस्थान कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठने को बाध्य होंगे। उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता किरन कुमार ने बताया कि यह समस्या उनके संज्ञान में आज ही आई है। इसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें