अन्य जनपदों और शहरों की भांति आम आदमी पार्टी ने कोटद्वार के गोविंदनगर स्थित गीता मंदिर में तीर्थयात्रा योजना का शुभारंभ किया। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि तीर्थ यात्रा योजना का लाभ प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही प्रत्येक विधानसभा में योजना के तहत गारंटी कार्ड वितरित किए जाएंगे और तीर्थ यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्ट्रेशन कर रजिस्ट्रेशन कार्ड भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी, सह संगठन व मीडिया प्रभारी सुबोध ममगाईं, महानगर अध्यक्ष संजय भाटिया, संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष भाष्कर बुड़ाकोटी, डॉ. विनोद सामंत, हर्षिता चमोला, जसपाल रावत, महिताब रावत, सतीश तिवारी, विक्रम चौधरी, वेद प्रकाश वेदवाल, रचना रावत आदि मौजूद रहे।