फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए लंगूरगाड में प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमंती-जुवा मोटर मार्ग पर स्थित लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रहा। युवा विकास समिति जुवा, भैड़गांव, बोरगांव और बंगला के बैनर तले धरने पर बैठे ग्रामीणों ने राज्य सरकार और लोनिवि पर उनके आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुल के अभाव में दो दशक से लोग बरसात के दिनों में परेशान रहते हैं। जल्द ही पुल निर्माण की घोषणा नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर युवा विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, सचिव विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष मातबर सिंह, उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, सुमित सिंह, सुरेश चौधरी, अंशु नेगी, प्रदीप सिंह, गणेशी देवी, गोदांबरी देवी, अनिता देवी, शशी देवी, सविता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें