उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 सितंबर के बाद लगने वाले विलंब शुल्क को समाप्त कर दिया गया है।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की संयोजक डा. स्मिता बडोला ने बताया कि सभी पाठ्यक्रम छात्रों और नौकरी कर रहे लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं। इसमें विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार स्थित अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।