द्वारीखाल ब्लाक के सिलोगी क्षेत्र के अंतर्गत जसपुर गांव के काश्तकार जंगली जानवरों से परेशान हैं। जंगली जानवर काश्तकारों की नकदी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। काश्तकारों ने आरोप लगाया कि वे कई वर्षों से गांव में घेरबाड़ बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्राम जसपुर के काश्तकार रूपचंद्र जखमोला, राधाकृष्ण जखमोला, अनुसूया देवी, प्रेमा देवी, सूमा देवी, ललिता प्रसाद जखमोला ने बताया कि गांव में सूअर, बंदर आदि जंगली जानवर मंडुवा, धान, दलहन, हल्दी, शकरकंद, अरबी आदि फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्द फसलों को बचाने के लिए गांव में घेरबाड़ नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। संवाद