लैंसडौन में चर्च रोड पर बने पर्यटक टिन शेड का रिबन काटकर लोकार्पण करते विधायक दिलीप रावत।
- फोटो : KOTDWAR
चर्च रोड स्थित नवनिर्मित आधुनिक पर्यटक टिनशेड का बृहस्पतिवार को समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। यह टिन शेड 4.19 लाख की विधायक निधि से निर्मित किया गया है।
बृहस्पतिवार को पर्यटक टिनशेड का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने किया। अपने उन्होंने कहा कि लैंसडौन पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। आने वाले समय में यह नैनीताल की तर्ज पर विकसित होगा और लोगों के बीच प्रसिद्धि पाएगा। नवनिर्मित पर्यटक शेड के डिजायन की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि टिनशेड के निर्माण से स्थानीय जनता के साथ ही पर्यटक भी लाभान्वित होंगे। इस मौके पर छावनी परिषद के सीईओ भूपति रोहित, उपाध्यक्ष दिनेश रावत, बीडीओ जयहरीखाल रमेश नेगी, उत्तम सिंह, प्रेमदत्त, बीडी रतूड़ी, राजेंद्र राना, इंद्रा रावत, एसवीएस राना, अनिल बौंठियाल, किरण बौंठियाल, मुकेश अग्रवाल, धर्मेंद्र नेगी, सूर्यदेव शाह आदि मौजूद रहे।