फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन सीनियर क्लब ने जयहरीखाल डेडलाइन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी मैराडोना की स्मृति में मुकेश बिष्ट खेल अकादमी की ओर से मैत्री फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। मैच में लैंसडौन सीनियर ने जयहरीखाल डेडलाइन को 3-1 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय विद्यालय मैदान में हुए फुटबाल मैच का लोसा के महासचिव कर्नल चंद्रपाल पटवाल (सिनि.) और प्रेमलता रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। मैच शुरू होते ही लैंसडौन की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो गोल की बढ़त बना ली। लैंसडौन सीनियर की ओर से मैच के 11वें मिनट में रवींद्र नेगी ने पहला गोल दागा। मैच के 35वें मिनट में लैंसडौन सीनियर की ओर से गौतम नेगी ने दूसरा गोल दाग कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद मैच के 10वें मिनट में जयहरीखाल के दिपांशु ने टीम की तरफ से एक गोल किया, लेकिन लैंसडौन सीनियर के गौतम नेगी ने मध्यांतर बाद मैच के अंतिम समय 40वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल कर टीम को 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी। मैच के रेफरी आगरा विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स अधिकारी अमित रावत थे। इस मौके पर मुकेश बिष्ट खेल अकादमी के संयोजक सिद्धार्थ रावत, महिपाल रावत, अजय शाह, रवींद्र नेगी, टिन्नू, सुधाकर और गुलाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें