फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंसडौन एसडीएम ने वकीलों से वार्ता

Fri, 10 Oct 2025 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एसडीएम सोहन सिंह सैनी का जिले से बाहर स्थानांतरण की मांग को लेकर कोटद्वार बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं का शुक्रवार को 26वें दिन भी कोटद्वार तहसील में धरना जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष राजीव पटवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि एसडीएम की कार्यशैली से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा, आंदोलन और राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। बार एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन में कई स्टांप वेंडर भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी के अवकाश पर जाने के कारण लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य अतिरिक्त चार्ज पर रही। कोटद्वार पहुंची एसडीएम शालिनी मौर्य ने वकीलों को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वकील अपनी मांग पर अडे़ रहे। धरना प्रदर्शन में ललित पटवाल, सुनील डोबरियाल, रश्मि चंदोला, हुकुम सिंह, बृजमोहन नैथानी, दीपेंद्र दानी, जगतराम कोटनाला, आनंद कुमार, राहत नाज, नीता नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें