फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन विधायक ने 50 काश्तकारों को प्रशस्तिपत्र व 20 को बांटी रजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने ‘आओ चलो गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत 50 प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्तिपत्र और 20 जरूरतमंदों को रजाई वितरित की।
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लाक के गौलीखेत में सुमति फाउंडेशन व शिवालिक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दिलीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से जीवन यापन के लिए श्रम व धैर्य की नितांत आवश्यकता है। विश्व में मेहनतकश लोगों ने ही सफलताओं की ऊंचाइयों को हासिल किया है। उन्होंने शिवालिक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड गौलीखेत की बकरी पालन योजना का उद्घाटन किया। सुमति फाउंडेशन के सचिव डॉ. सुरेंद्र सिंह सैनी ने फाउंडेशन के उद्देश्यों के बारे में बताया। सहायक कृषि अधिकारी केहर सिंह, पशुपालन विभाग की पशुधन अधिकारी सपना रावत ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। विक्रम सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिवालिक प्रोड्यूसर कंपनी की अध्यक्ष मीना देवी, ग्रामप्रधान भारत सिंह रावत, भगत सिंह रावत, सोम प्रकाश, राजवर सिंह गुसाईं, कृषक आशुतोष घिल्डियाल, मुकेश घिल्डियाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें