फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लैंसडौन सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन’

Tue, 22 Mar 2016 08:13 PM IST
अमर उजाला/लैंसडौन।
विज्ञापन
विज्ञापन
द आउटलुक ट्रैवलर रीडर्स मैगजीन ने पहाड़ की वादियों में बसे छावनी नगर लैंसडौन को पर्यटकों के बीच सबसे तेजी से उभरता सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन का दर्जा दिया है। मैगजीन द्वारा नगर को इस खिताब से नवाजने पर नगर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


इसके अलावा मैगजीन ने जिम कार्बेट नेशनल पार्क बेस्ट कंजर्वेेशन स्टोरी इन इंडिया, बिंसर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को सर्वश्रेष्ठ बर्ड डेस्टीनेशन के खिताब से नवाजा है। राफ्टिंग के क्षेत्र मेें शिवपुरी-कौडियाला को देश का सर्वश्रेष्ठ राफिटंग सेंटर बताया गया है। इसके अलावा साहसिक खेलों को लेकर लोकप्रिय हो रहे औली को भी मैगजीन ने एडवेंचर डेस्टिनेेशन श्रेणी में अव्वल बताया है।
पर्यटन सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि मैगजीन दुनिया भर के करोड़ों सैलानियों के बीच चर्चित है। मैगजीन की ओर से इस राज्य को इतने अधिक पुरस्कारों के लिए चयनित किया जाना गौरव की बात है। 30 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के आला अफसरों की मौजूदगी में पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
विज्ञापन


 कैंट के उपाध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी व पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश रावत कहते हैं कि लैंसडौन की अपनी खास विशेषताएं हैं जिससे एक बार आने वाला सेलानी यहां बार-बार आना चाहता है। जयहरीखाल-डेरियाखाल-पालकोट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस रावत, उपाध्यक्ष सुनील बख्शी, सचिव अजय ढौंडियाल और लैंसडौन होटल एसोसिएशन के संरक्षक प्रकाश अग्रवाल ने मैगजीन के सर्वे में लैंसडौन को तेजी से उभरते सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन का खिताब से नवाजने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें