फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण में जमीन को बेचने की छूट के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
कोटद्वार में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार। गैरसैंण में जमीन को बेचने पर लगी रोक हटाए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गैरसैंण की जमीनों को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने तहसील तिराहे तक प्रदेश सरकार के पुतले के साथ जुलूस निकाला और तहसील तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने गैरसैंण में जमीन को बेचने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने गैरसैंण की जमीन को भाजपा के मंत्रियों और भू-माफियाओं के माध्यम से खुर्दबुर्द करने के लिए इसकी बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। इससे आने वाले समय में गैरसैंण बाहरी राज्यों के भू-माफियाओं का अड्डा बन जाएगा। उन्होंने गैरसैंण राजधानी को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा करने की मांग की।
नगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने बढ़ती महंगाई एवं बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के लिए प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैए को जिम्मेदार बताया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विजय रावत, शकुंतला चौहान, मीना बछवाण, भारत सिंह, विजय नारायण सिंह, जितेंद्र भाटिया, कृष्णा बहुगुणा, हर्षिता, प्रीति, महावीर सिंह रावत, उपेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, भीमेंद्र पंवार, विजय माहेश्वरी, प्रदीप नेगी, पदमेंद्र सिंह रावत, विरेंद्र सिंह रावत, सूरज प्रसाद कांति, धर्मेंद्र सिंह व हयात सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें