शहर के लालबत्ती चौक को अब वीर बाला तीलू रौतेली चौक के नाम से जाना जाएगा। रविवार को इस चौक के नए नामकरण की पट्टिका का अनावरण मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी करेंगे। वीर बाला तीलू रौतेली विचार मंच के अध्यक्ष सावर सिंह रावत और सचिव मेहरबान सिंह गोर्ला ने बताया कि कार्यक्रम 19 दिसंबर को दोपहर ढाई बजे राइंका कोटद्वार के निकट लालबत्ती चौक पर होगा। इस चौक को वर्तमान में नजीबाबाद चौक, लालबत्ती चौक, भरत चौक और कण्वाश्रम चौक के नाम से भी जाना जाता है। इसे अब अधिकृत रूप से तीलू रौतेली चौक के नाम पर करने की मंजूरी नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी की ओर से प्रदान की गई है।