फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ललन बुड़ाकोटी को मिला साहित्यांचल हिंदी रत्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। साहित्यांचल संस्था की ओर से हिंदी दिवस पर सुखरो देवी मंदिर स्थित बीआरसी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्रों के बीच हिंदी विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम में साहित्यकार ललन बुड़ाकोटी को उनके तीन हिंदी काव्य संग्रह, 12 गजल संग्रह, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के संपादन और विशिष्ट साहित्य सृजन के लिए साहित्यांचल हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिषेक भटगाईं, अति विशिष्ट अतिथि बीईओ दुगड्डा वर्षा भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी केंद्र के सेवानिवृत्त केंद्र निदेशक चक्रधर कंडवाल, संस्था के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैथानी, संरक्षक शिव प्रकाश कुकरेती ने किया। संपत्ति नेगी ने गढ़वाली में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ललन बुड़ाकोटी, चित्रमणि देवलियाल, बीईएल की सेवानिवृत्त राजभाषा अधिकारी माधुरी रावत और बीईएल के पूर्व उप प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी विमल मोहन सिंह रावत ने हिंदी दिवस और स्वतंत्रता के बाद हिंदी की स्थिति पर विचार रखे।
भाषण प्रतियोगिता में श्याम प्रसाद कोटनाला, चित्रमणि देवलियाल और अनुसूया प्रसाद डंगवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रकाश कोठारी, जेपी ध्यानी, पीसी नवानी, सुरेंद्रलाल आर्य, रोशन बलूनी, कुलदीप मैंदोला, शंकर दत्त गौड़, सुंदरलाल जोशी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, कांति नेगी मौजूद रहे। संचालन महासचिव शशिभूषण अमोली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें