कोटद्वार। सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन बेलाडाट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुमारी वर्तिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेलाडाट स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट ने किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं के कार्यकलापों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि राउमावि लालपुर की प्रधानाचार्य हिमानी बहुगुणा ने संगठन के कार्यों की सराहना की। पूर्व प्रधानाचार्य दिलवर सिंह बिष्ट ने इस प्रकार के आयोजन को छात्रों के हित में बताया। इस मौके पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुमारी वर्तिका, लक्की चंद, शौर्य बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र गौड़, मोहन चंद्र देवलियाल, भारत भूषण रावत, सुधीर कंडवाल, जनार्दन प्रसाद पंत, जगदीश प्रसाद भारद्वाज आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन वीरेंद्र सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह नेगी, ताजवर सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। संवाद