फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मेयर के लिए भाजपा में पूर्व विधायक समेत छह दावेदार, नए चेहरे पर भी लगा सकती है दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस के साथ ही भाजपा में भी दावेदारों की लंबी चौड़ी फेरहिस्त है। भाजपा में मेयर के टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत भी शामिल हैं। अभी तक प्रमुख रुप से छह लोगों के नाम सामने आए हैं, लेकिन भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान किसी नए चेहरे पर भी दांव लगा सकता है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए जारी आरक्षण की सूची कोटद्वार नगर निगम में मेयर का पद अनारक्षित (सामान्य) घोषित किया गया है। कांग्रेस की तरह ही भाजपा में भी मेयर का टिकट पाने के लिए घमासान मचा हुआ है। यहां भी दावेदारों की फेरहिस्त काफी लंबी है। वरिष्ठ पदाधिकारी और पर्यवेक्षक लगातार कार्यकर्ताओं की टोह ले रहे हैं।



भाजपा में दावेदारी करने वाले नेताओं की एक रिपोर्ट

शैलेंद्र सिंह रावत: भाजपा के कोटद्वार से पूर्व विधायक होने के साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। पूर्व में वह भाजपा से कांग्रेस में गए और अब पुन: भाजपा में वापसी कर चुके हैं। (फोटो)
विज्ञापन




पंडित डॉ. राजेंद्र प्रसाद अणथ्वाल: वर्तमान में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष हैं। राज्य आंदोलनकारी हैं। प्रसिद्ध सिद्धपीठ ज्वाल्पा धाम के संरक्षक एवं पुजारी भी हैं। भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। (फोटो)



सुमन कोटनाला: मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व प्रमुख, जिला भेषज संघ के प्रशासक, भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य रहे हैं। चार बार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए। (फोटो)



बीरेंद्र सिंह रावत: वर्तमान में भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। तीन बार भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत की है। (फोटो)



विपिन कैंथोला: वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हैं। भाजयुमो में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रह चुके हैं। (फोटो)



.

राजगौरव नौटियाल: एबीवीपी में नगर मंत्री से विश्वविद्यालय प्रमुख तक के दायित्व। कोटद्वार छात्रसंघ अध्यक्ष, युवा मोर्चा में जिला महामंत्री व अध्यक्ष रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य। विधान सभा व लोकसभा चुनाव में संयोजक। आरएसएस कार्यकर्ता। (फोटो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें